राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में इस बार मानसून की बारिश ना के बराबर रही। जिसके चलते आकाल की स्थिति बन रही है। इसी बीच आज रविवार की देर शाम को अचानक मौसम ने पलटी मारी। देर शाम से ही शहर में बादलों की आवाजाही शुरू हो गयी जो कि रात करीब 9 बजने के साथ ही बारिश के रूप में बरसने लगे। हल्की फुंवारों के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही मिनटों में मूसलाधार बारिश के रूप में बरसने लगी। तेज हवाओं और बिजली की गडग़डाहट के बीच करीब आधा घंटे से अधिक समय से बारिश का दौर जारी है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल रही हे। जिसके कारण सड़कों पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE