राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। आमने-सामने से दो गाडिय़ों के भिडऩे से आधा दर्जन लोगों के चोटिल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर खाखी धोरा मंदिर से बिग्गा की की है। जहां पर ओवरटेक के प्रयासों में आमने-सामने से आ रही कार और पिकअप की भिड़ंत हो गयी। जानकारी के अनुसार कार में सवार तीन लोग बीकानेर के रहने वाले है और सालासर दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान सामने आ रही पिकअप से कार भिड़ गयी। हादसे में छह लोगों के चोटें लगी हे। जिनको अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया।
ै।


