Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बालक का नहर में शव मिलने के मामले में अब हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर मांगीलाल सोलंकी ने अपनी पत्नी सांवरी, मंगतूराम के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 जुलाई को बामनवाली की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसके बेेटे का शव नहर में मिलने की बात कही गयी थी लेकिन आरोप है कि उसकी पत्नी व एक अन्य ने मिलकर हत्या कर दी। कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर लूणकरणसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

परिवादी मांगीलाल के अनुसार उसकी पत्नी सावरी अगस्त 2021 में उसके तीनों नाबालिग बच्चों रामकिशन, रामनिवास और महेश को अपने साथ लेकर बामनवाली चली गई थी। वहां सावरी के मंगलूराम उर्फ मांगीलाल के साथ रहने का आरोप लगाया गया है। परिवादी का कहना है कि उसके बच्चों से वहां खेती-बाड़ी और पशुपालन का काम करवाया जाता था तथा पिता या दादा के पास वापस जाने की इच्छा जताने पर उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौच की जाती थी।

 

परिवादी ने आरोप लगाया कि घटना के अगले दिन उसके पुत्र का शव नहर में डूबा हुआ मिला। इसके बाद मंगलूराम उर्फ मांगीलाल की ओर से रामकिशन के नहर में डूबने की मर्ग दर्ज करवाई गई। मांगीलाल ने अब न्यायालय में पेश इस्तगासे में इस घटना पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया है कि उसके बेटे को नहर में डुबोकर मारा गया हो सकता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!