राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थन के सह प्रभारी चिंरजीवी चार दिन के बीकानेर प्रवास पर आज बीकानेर पहुंचे। चिंरजीवी के बीकानेर पहुंचने के साथ ही उप महापौर चुनाव में पार्टी की हार की शिकायत लेकर कई कांग्रेस समर्थक भी पहुंचे और जांच की मांग की है। इसी बीच पंचायतीराज चुनाव की सुगबुगहाट भी शुरू हो गयी। जिसको लेकर कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मन टटोलेगी।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि चिरंजीव राव सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सूरज टॉकीज रोड, रानी बाजार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे जिला परिषद सदस्य तथा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के सदस्य पद के लिए चुनाव लडऩे के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से पंचायतीराज चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।
इस दौरान पीसीसी महासचिव प्रद्युम्नसिंह राठौड़ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पार्टी से टिकट की अपेक्षा रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय पहुंचकर चिरंजीव राव से संपर्क एवं चुनाव को लेकर चर्चा कर सकेंगे। वहीं दूसरी और उप महापौर चुनावों में बहुमत के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी की हार को लेकर भी अब कार्यकर्ता चिंरजीवी के पास पहुंचने लगे है। कार्यकर्ताओं की मांग है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों के नाम सामने आए और संगठन उन पर कार्रवाई करें ताकि सच्चाई सामने आ सके और आगे से ऐसी हिमाकत कोई ना करें। बता दे कि बीकानेर में उप महापौर चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद शुरू हुआ ये आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। अल्पसंख्यक समाज लगातार जांच और कार्रवाई की मांग कर रहा है।


