राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी के लिए गए व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के रामदेव पार्क के पास 25 सितंबर की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई आशकरण वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई महेन्द्र कुमार 25 सितंबर को रामदेव पार्क के पास मजदूरी के लिए गया हुआ था। जहां पर दोपहर के समय में उसके भाई की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE