Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावोंं के दौरान बीकानेर से गिरफ्तार किए गए विधायक को सात दिनोंं के बाद जमानत मिल गयी है। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को बीकानेर में 19 की रात को डिटेन किया गया था। जिसके बाद 20 सितंबर को उनकी गिरफ्तारी की गयी। 21 को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें पुलिस अभिरक्षा में पुछताछ के लिए भेजाा। जहां से अब सात दिनों बाद आज जमानत दी गयी है। बता दे कि करीब 23 साल पुराने कथित फर्जी पट्टा मामले में विधायक को गिरफ्तार किया गया था।

 

इससे पहले शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। वहीं सीआईडी-सीबी की ओर से मांगी गई सात दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग भी अदालत ने स्वीकार नहीं की थी। चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सीआईडी-सीबी ने शुक्रवार को गणेशराज बंसल को सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। जांच एजेंसी ने मामले में आगे पूछताछ के लिए सात दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने रिमांड की मांग खारिज करते हुए विधायक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। इसके बाद सीजेएम कोर्ट में विधायक की ओर से जमानत आवेदन लगाया गया, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद जिला एवं सेशन न्यायालय में जमानत अर्जी पेश की गई। शनिवार को हुई सुनवाई में अदालत ने जमानत मंजूर कर ली।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!