Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश की कमी के चलते अकाल जेसे हालात बन रह है। जिसके चलते किसानोंं के हाल बेहाल है। इस बार मानसून का सत्र फीका रहा। जिसके कारण अब किसानों के साथ-साथ पशुओं के खाने के चारे को लेकर भी किसान चिंता में है। वहीं दूसरी और कई राज्यों में बारिश हाहाकार मचा रही है। बारिश के चलते कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड में चमोली के हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ में शनिवार को बर्फबारी हुई। वहीं, पिथौरागढ़-घाट सड़क पर लैंडस्लाइड के चलते 300 से ज्यादा गाडिय़ां फंस गई हैं। चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए रोक दी गई है।

 

अर्नब चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 8 राज्यों में तेज बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में करीब 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। 40-50 किमी/घंटे की हवाएं चल रही हैं। अगल-अलग हादसों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 32 जिलों में बाढ़ का खतरा है। बिहार में सुपौल के 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 19 जिलों में यलो अलर्ट है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हुई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!