राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर में बीते एक पखवाड़े में आधा दर्जन से अधिक युवतीय और महिलाओं के लापता हो जाने की खबर सामने आ रही है। जो की लगातार शहर में चिंता बढ़ा रही हैं। एक बार तीन अलग अलग स्थानों से ऐसी खबर आई है।
एमपी नगर थाना क्षेत्र में 25 सितंबर को दर्ज रिपोर्ट में कोलायत निवासी 23 वर्षीय युवती के लापता होने की सूचना दी गई। रिपोर्ट के अनुसार युवती 24 सितंबर सुबह करीब 10 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजनों ने रिश्ते और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका पता चल सका।
नाल बड़ी थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक के खिलाफ परिवादी की नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में भी 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार युवती 24 सितंबर सुबह करीब 10 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। वह श्रीडूंगरगढ़ के घूमचक्कर सर्किल पहुंचने के बाद लापता हो गई। परिजनों को काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


