राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे धरने के समर्थन आज दंतौर का पुरा बाजार बंद है। भारतीय किसान संघ की विभिन्न मांगो को लेकर चल रहे धरने के समर्थन में दंतौर के व्यापारियों ने समर्थन देते हुए बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया है। जिसका असर आज शनिवार को देखने को मिल रहा है ।अलसुबह से कस्बे की अधिकांश दुकानों पर ताले लगे हुए है। बाजार होने के चलते कस्बे के मुख्य बाजार में सन्नाटा पसर गया। व्यापारियों का कहना है कि किसानों की समस्याएं हर वर्ग से जुड़ी है और उनकी मांगो को लेकर चल रहे आंदोलन में व्यापारी वर्ग भी साथ में है।


