राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता के ससुराल में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के बंगलानगर में 24 सितंबर की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता पूनमराम जाट ने रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी पूजा जो कि 21 साल की थी, जिसका विवाह पूनाराम के साथ हुआ था। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी ने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE