राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑटो रिक्शा द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के हल्दीराम प्याऊ से वैष्णो धाम की और टोल रोड़ के बोर्ड के पास 22 सितंबर की सुबह की है। इस सम्बंध में बीएसएफ के हैड कांस्टेबल पवन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है। परिवादी ने बताया कि ऑटो रिक्शे के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी पत्नी की स्कूटी के टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार उसकी पत्नी, सहेली और उसके बेटे गिर गए। हादसे में तीनों के चोटेंं आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE