राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नए महापौर बनने के साथ ही बीकानेर में अब नए सिरे से काम शुरू हो गया हे। मेयर बनते ही अनिल कल्ला खुद अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर गए है। आज मोहता चौक से रात्रिाकलीन सफाई अभियान की शुरूआत हो गयी है। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, मेयर अनिल कल्ला, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, दिलीप बांठिया सहित अनेक नेता दिखाई दिए।
सभी ने हाथों में झाडू थामते हुए शहर में सफाई के संकल्प के साथ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अनिल कल्ला ने कहा कि मेरा संकल्प है कि दीपावली तक शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव होना चाहिए। जिसके लिए में आश्वास्त हूं कि ये कार्य हम सब मिलकर करेंगे। कल्ला ने आमजन से भी अपील की है कि आमजन घर का कचरा सीधे गली में फेेकने के बजाय कचरा संग्रहण पर ही फेंके ताकि अनावश्यक गंदगी ना हो।


