राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इस वर्ष मानसून की बारिश बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के लिए मायूस करने वाली रही। जिसके चलते किसानों के हाल बेहाल है और अकाल जैसे हाल है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात के असर से मौसम में बदलाव हुआ है। 16 जिलों में रविवार को बारिश का यलो अलर्ट है।शनिवार को कोटा जिले के मंडाना और जैसलमेर के मोहनगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। नागौर, टोंक, डूंगरपुर, सिरोही, झुंझुनूं और जालोर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।
सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा में दोपहर बाद हल्के बादल छाए। मौसम के इस बदलाव से राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान गिर गया और गर्मी से राहत रही। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, पिलानी (झुंझुनूं), बीकानेर के अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई।
आज 27 सितंबर को बीकानेर, गंगाानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक, नागौर, अजमेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


