Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में निजी संपत्ति पर लगे एक बड़े होर्डिंग को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फाड़कर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। व्यास पार्क के सामने लगे होर्डिंग को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे होर्डिंग मालिक को आर्थिक क्षति हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मौके पर पहुंचे और होर्डिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। घटना को लेकर पीडि़त पक्ष ने नया शहर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!