Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक पर सवार युवकों को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के केमिकल फैक्ट्री के पास रविवार देर शाम की है। जहां पर देशनोक की तरफ से बीकानेर के रहने वाले तीन युवक बाइक पर बीकानेर आ रहे थे। इस दौरान केमिकल फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गिर गए। जानकारी के अनुसार मौके पर ही बाबू की मौत हो गयी जो कि शीतला गेट क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं यासीन व सुल्तान गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!