राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहरी क्षेत्र में रविवार की शाम को अचानक आग लग गयी। यह आग एक मकान में लगी। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। यह आग लखोटिया चौक स्थित एक मकान में आग लग गई। आग की चपटों को देख इलाके में हडक़ंप मच गया। पड़ोसी मकान के लोगों ने मकान की छत से बाल्टियों से पानी गिराकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन आग इतनी तेज है कि आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली बंद करवाई गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि तंग गलियां होने के कारण बड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पहुंचना मुश्किल है। फिलहाल मौके पर आग लगी हुई है, जिस पर काबू पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों की छत से बाल्टियों के जरिए पानी डाल रहे है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE