राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के महाजन-सरदारशहर लिंक रोड़ की है। जहां पर छिल्ला ढ़ाणी के पास तेज तूफान के दौरान हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद अचानक हुए मौसम खराब के चलते बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गया। जिसके चलते बाइक सवार की मौत हो गयी। हादसे में बाइक क्षतिग्रसत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE