Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिसकर्मी की कार को ट्रक द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर रेंज पुलिस क्षेत्र के चुरू जिले से जुड़ी है। जहां परभालेरी रोड पर आपणी योजना के पास एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिसकर्मी मनीराम की कार बुरी तरह खराब हो गई। अच्छी बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कार में लगे एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे मनीराम सुरक्षित बच गए। मनीराम अपने गांव से चूरू आ रहे थे, तभी उनकी कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से खराब हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। हादसे की वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!