राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पारिवारिक विवाद के चलते पत्थर फेकने की खबर सामने आयी है। जिसमें एक व्यक्ति के चोटें लगी है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में सावित्री देवी ने अपने देवर राजेश, रमेश के साथ परिवार के अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना राणीसर बास क्षेत्र में 26 सितंबर की बताई जा रही है। परिवादी ेन बताया कि आपसी रंजिश के चलते 26 सितंबर की रात को में, मेरा पति व बच्चे सो रहे थे। इस दौरान आरोपी आए और उसके घर पर पत्थर फेंकने लगे। परिवादी ने बताया कि इस पत्थरबाजी में उसके पति के सिर पर चोट लगी है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE