Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस क्षेत्र में लगातार बॉर्डर पार से तस्करी हो रही है। बॉर्डर क्षेत्र से ऐसी खबरों के चलते एजेंसिया चौकन्नी है और कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर गंगनगर में हेरोइन बरामद की गयी है। यह हेरोइन श्रीकरणपुर क्षेत्र के एक खेत में पकड़ी गयी है। करीब 810 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। बीएसएफ को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हेरोइन का पैकेट खेत में गिराया गया है।

 

सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध पैकेट को कब्जे में लिया। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए आंकी गई है। बीएसएफ सीमा चौकी कोहली के जिम्मेवारी क्षेत्र में कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर को एक संदिग्ध पैकेट पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और पैकेट को कब्जे में लिया। जांच करने पर पैकेट में करीब 810 ग्राम हेरोइन मिली।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!