Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए कोलायत मुख्यालय पर कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यवाही पूर्ण हो गई है। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण, जयपुर द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को पैनोरमा निर्माण कार्य का कार्यादेश जारी कर दिया गया है।
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा कोलायत में कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण की मांग राज्य सरकार के समक्ष रखी गई थी। विधायक की मांग एवं क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा राज्य बजट वर्ष 2024-25 में कोलायत में कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण की घोषणा की गई थी।

 

विधायक भाटी ने बताया कि पैनोरमा निर्माण के संबंध में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत द्वारा प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया गया था। निरीक्षण के दौरान विधायक द्वारा कोलायत की ऐतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि तथा क्षेत्रवासियों की भावनाओं से प्राधिकरण अध्यक्ष को अवगत कराया गया।
इसके उपरांत राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया संपादित की गई। निविदा प्रक्रिया के पश्चात मैसर्स केसरी चंद कंस्ट्रक्शन कंपनी को पैनोरमा निर्माण कार्य का कार्यादेश जारी किया गया है।

 

कार्यादेश के अनुसार संबंधित फर्म को 9 अक्टूबर 2026 तक निर्माण कार्य प्रारंभ करने तथा 9 जनवरी 2028 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि कपिल मुनि पैनोरमा का निर्माण कोलायत की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पैनोरमा के निर्माण से कपिल मुनि की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!