मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। लवमेट के रिश्ते में मजबूती आएगी।
वृष राशि
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुडऩे की कोशिश करेंगे। ऑफिस में किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढऩे के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आज आप पूरे दिन बड़े ही खुश नजर आएंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रुचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ उपहार देंगे। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बढ़ते खर्च को कम करने के लिए नया प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी काम को पूरा करने में कुछ समय लगेगा। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। भगवान राम की कृपा से आपके जीवन में खुशहाली आएगी। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे। लवमेट कहीं घूमने जाएंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। भगवान राम के आशीर्वाद से आज कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आप अपनी ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आज आपको फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई फैसला लेंगे, जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। आज आपके व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सक्षम रहेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज की गई व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढिय़ा रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। जीवन में आगे बढऩे के नए रास्ते खुलेंगे। आज वाहन लेने के योग बन रहे हैं। आज आप कुछ नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनाएंगे। प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लवमेट किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। बच्चों को स्टोरी बुक उपहार में दें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आज शाम को किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। आज सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज नौकरी में पदोन्नति होगी।


