Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर शहर में बेहाल ट्रेफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने को लेकर अब आधुनिक ट्रेफिक लाइट लगवाने के लिए कार्य शुरू हो रहा है। शहर के 23 स्थान चिन्हित किए गए है जहां पर आधुनिक लाइट लगेगी ताकि शहर की ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार हो सके। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 23 जगह ट्रैफिक लाइट लगाने की आवश्यकता है।

 

इसके लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। वर्तमान में 17 जगह लाइटें लगी हैं और उनमें से केवल चार जगह ही कारगर रूप से काम कर रही हैं। शहर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। अभी जो ट्रैफिक लाइट लगी हैं, वो पुरानी हो चुकी हैं। इन लाइट्स के साथ ही बोर्ड लगे होने के कारण राहगीरों को स्पष्ट दिखाई ही नहीं देते। इस कारण आधुनिक ट्रैफिक लाइट्स लगाई जानी है।

 

भुट्टों के चौराहे के पास प्रायोगिक तौर पर आधुनिक ट्रैफिक लाइट्स लगाई गई हैं। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लाइट्स लगाने का जिम्मा बीडीए के पास है। बीडीए ने उसे अगले साल मार्च तक के लिए ठेके पर दे रखा है। संबंधित फर्म ने पुलिस के साथ मिलकर 23 स्थान चिह्नित किए हैं, जहां ट्रैफिक लाइट्स लगाए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस में मैनपॉवर की भी जरूरत है जो कमान संभाल सकें। क्योंकि, वर्तमान में केवल म्यूजियम तिराहा, जयपुर रोड पर सोफिया स्कूल, हल्दीराम प्याऊ और भुट्टों का चौराहा पर ही ट्रैफिक लाइट्स को फॉलो किया जा रहा है। अन्य स्थानों पर मैनपॉवर नहीं होने के कारण वाहन चालक लाल लाइट्स जलने पर भी नहीं रुकते।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!