Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में बढ़ती वाहन चोरियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जेएनवीसी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी की दस बाइक को बरामद किया गया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी देवेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 15 सितंबर की रात को स्वर्ण जयंती नगर में से उसकी व उसके पडोसी की बाइक रात के समय में चोरी हो गयी थी। जिसे अज्ञात चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

जांच करते हुए पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला। जिसके बाद संदिग्धों को चिन्हित किया। पुलिस टीम ने थानाधिकारी के नेतृत्व में जांच करते हुए विकास और त्रिलोकराम को गिरफ्तार किया। जिनसे पुछताछ के दौरान चोरी की गयी दो बाइक को बरामद किया गय वहीं आठ अन्य बाइक को भी बरामद किया गया। जो कि बीकानेर और सूरतगढ़ से चोरी की गयी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी इन बाइक को गांवो में कम दाम में बेचने की फिराक में थे। इस प्रकरण में दो अन्य को भी नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!