Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, ब्लैक स्पॉट, सड़क मरम्मत सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पीडब्ल्यूडी, बीडीए एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों के पेचवर्क का कार्य दशहरे एवं त्योहारों से पहले पूर्ण करवाया जाए।

 

वैष्णो धाम के सामने ब्लैक स्पॉट पर लगाई जाएगी बिटुमिन डंपल स्ट्रिप
जिला कलेक्टर ने वैष्णो धाम के सामने सड़क को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित करते हुए पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिकारियों को यहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा बिटुमिन रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावित जगहों को चिन्हित कर वहां प्रभावी सड़क सुरक्षा उपाय किए जाएं।

 

सर्विस लेन में वाहन खड़े कर रास्ता रोका तो दर्ज होगा मुकदमा
बैठक में जैसलमेर रोड की सर्विस लेन में वाहनों को खड़ा कर जगह-जगह रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत पर एसपी श्री मृदुल कच्छावा ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्विस लेन को अवरुद्ध कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार मुकदमा दर्ज किया जाए।

अनधिकृत हाईबीम लाइटों के खिलाफ 15 दिवसीय विशेष अभियान
एसपी श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि बसों, ट्रकों तथा अन्य वाहनों पर लगाई गई अनधिकृत हाईबीम एवं ऑक्सिलरी लाइटों से वाहन चालकों एवं आमजन को होने वाली परेशानी को देखते हुए जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में जिले के सभी थानों एवं ट्रैफिक पुलिस को शामिल किया जाएगा तथा परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान वाहनों पर लगी अनधिकृत हाईबीम लाइटों को हटाने के साथ ही बाइक पर लगे अनधिकृत साइलेंसर तथा पिकअप सहित अन्य वाहनों पर लगे अनधिकृत गार्डर के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। एसपी कच्छावा ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि सड़क पर बसों एवं टैक्सियों को अनावश्यक रूप से खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में बीडीए कमिश्नर स्नेहल धायगुडे नाना, आईएएस मनु गर्ग, एसई एनएच जी.पी.एस. चौहान, पीडब्ल्यूडी एसई पंकज, अधिशाषी अभियंता संजू शेखावत, ट्रैफिक सीओ शालिनी बजाज, ट्रैफिक इंस्पेक्टर कानाराम, पीडी आरएसआरडीसी शिल्पा कच्छावा, डीटीओ भारती नाथानी, माध्यमिक शिक्षा से संस्थापन अधिकारी राजेश व्यास, आईरैड से महेश शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!