राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सीआईएसएफ के जवान द्वारा अपने साथियों को गोली मारने की खबर सामने आयी है। जिसके चलते चार जवानों की मौत हो गयी। घटना
जम्मू-कश्मीर के कठुआ की है। जहां पर सीआईएसएफ जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। मंगलवार शाम 7.30 बजे हुई इस घटना में 4 जवानों की मौत हो गई। मृतकों में एक असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल हैं। इनके नाम असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार हैं।
ये जवान हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली के पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे। दो जवानों के बीच बहस हुई, इसी दौरान एक ने फायरिंग कर दी।
कठुआ पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार सिंह ने ऑफिस के परिसर में घुसकर अपनी सरकारी एके-47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की। उनके पास 150 राउंड गोलियां थीं।


