Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर । बीकानेर में अवैध स्प्रिट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन टैंकरों से करीब 1 लाख 20 हजार लीटर अवैध स्प्रिट बरामद की। कार्रवाई बीकानेर-हनुमानगढ़ जिले की सीमा के पास जैतपुर के पास आबकारी विभाग ने सूचना के आधार पर टीम ने सड़क किनारे खड़े स्प्रिट से भरे टैंकरों पर कार्रवाई की।

 

मौके पर आरोपी टैंकरों से ड्रमों में स्प्रिट निकालते हुए मिले। तलाशी के दौरान तीनों टैंकरों से 40-40 हजार लीटर स्प्रिट बरामद हुई। इसके अलावा ड्रमों में भरी करीब 600 लीटर स्प्रिट भी जब्त की गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि स्प्रिट पंजाब से भरकर सुजानपुर होते हुए गुजरात के सिधपुर-पाटन ले जाई जा रही थी।

 

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।आबकारी विभाग ने कार्रवाई के बाद आबकारी थाना लूणकरणसर में राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 16/54 व 54ए के तहत मामला दर्ज किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!