राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक से बीकानेर आते समय स्कूटी से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के एनएच-62 ब्रेज केमिकल फैक्ट्री देशनोक में 28 सितंबर की रात की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता गणेशमल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा स्कूटी पर बीकानेर की तरफ आ रहा था। इस दौरान अचानक उसकी स्कूटी पर तबीयत खराब हो गयी और वह गिर गया। जिसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी। गंभीर चोटें लगने के कारण उसके बेटै की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE