राजस्थान 1st न्यू,बीकानेर। कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार के चोटिल हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में लाल सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 17 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे के आसपास वह ढोला मारू होटल के पास से बाइक से जा रहा था। उसके आगे एक कार चल रही थी। अचानक कार चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिसके चलते उसकी बाइक कार से टकरा गयी। जिसके कारण वह गिर गया और चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE