राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनाव के बाद अब भी राजनीतिक उठापटक जारी है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल चिंता में हैं कि विचारधारा और संगठन की बात करने वाले ऐसे कौनसे पार्षद थे जिन्होंने निकाय चुनाव में अपने ही प्रत्याशी की लंका लगा दी।

दरअसल निकाय चुनाव में महापौर के लिए बीजेपी ने सुरेंद्र सिंह को मैदान में उतारा था वही कांग्रेस ने अनिल कल्ला को मैदान में उतारा। चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी को हार मिली। जिसके बाद बीजेपी के खेमे के हलचल तेज है और जानकारी जुटाई जा रही है की आख़िर कौन थे जिन्होंने पार्टी को हराने के लिए क्रॉस वोटिंग की।

वही दूसरी तरफ़ उप महापौर के लिए बहुमत ना होने के बाद भी बीजेपी ने बाजी मार ली। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर वार पलटवार शुरू हो गया है । बीजेपी के महापौर प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह और कांग्रेस से उप महापौर के प्रत्याशी नसीम बानो के ससुर गुलाम मुस्तफा का एक पोस्ट वायरल हो रहा है ।
दोनों ही पोस्ट में एक ही शेर लगाया हुआ है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
इन पोस्ट के बाद चर्चा है की आख़िर दोनों ही नेता किन पर निशाना साध रहे हैं।


