राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 28 वर्षीय युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के करनाणी मोहल्ले में 23 सितंबर की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई खुशाल राठी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई शुभम राठी ने घर पर ऊपर की फ्लोर पर बने कमरे में सुसाइड कर लिया। प्रार्थी ने बताया कि सूचना मिलते ही उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE