राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल अरेस्ट कर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में वार्ड नंबर 21 निवासी सुशीला कुमार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 18 सितंबर से 21 सितंबर के बीच की है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे साइबर ठगी के जाल में फसाया। जिसके बाद आरोपी ने उसे डिजीटल अरेस्ट कर लिया और साइबर धोखाधउ़ी की। परिवादी ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसके साथ 32 लाख की धोखाधड़ी की। परिवादी के अनुसार आरोपी ने एक खाता संख्या पर लाखों रूपए आरटीजीएस करवा लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE