राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बीते दिनो हुए उप महापौर के चुनावों के बाद से ही कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान लगातार जारी है। कांग्रेस में उप महापौर चुनाव में जिस प्रकार से बहुमत के बाद भी हार मिली उसको लेकर तरह-तरह की कयासबाजी जारी है। इसी बीच आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल गुलाम मुस्तफा बाबू भाई ने पत्र लिखकर अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का पत्र भेजा है।
बाबू भाई ने पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा को इस सम्बंध में पत्र लिखा है। जिसमें खुद के आहम होने की भी बात कहीं गयी है। बताा दे कि उप महापौर के चुनाव में बाबू भाई की पुत्रवधू नसीम बानो को उम्मीदवार बनाया गया था। जिसमें नसीम बानो दो वोट से हार गयी थी। बाबू भाई ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे को लेकर यह पत्र लिखा है। जिसमें लिखा गया है कि 40 वर्षो तक बिना किसी पद मान के पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है।


