राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाना खाकर सोए व्यक्ति के सुबह मृत अवस्था में मिलने की खबर सामने आयी है। घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरिया हवेली के पास 23 सितंबर की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में नयाशहर क्षेत्र में रहने वाले कमल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता नरेश जो कि रात के समय में खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब उन्हें संभाला तो उसके पिता मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE