राजस्थान 1st न्यूज़, बीकानेर। कल सीएम भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा है। जिसको लेकर अब मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। सीएम करीब चार घंटे बीकानेर में रहेंगे।
सुबह आठ बजे सीएम भजनलाल नाल एयरपोर्ट पहुँचेंगे। जहाँ से वो सेवा संकल्प कार्यक्रम में हिस्सा लेने वेटनरी विश्वविद्यालय जाएँगे। जहाँ पर क़रीब ढाई घंटे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और जयपुर जाएँगे।बता दे की इससे पहले सीएम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर तीन बार स्थान बदला गया।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE