Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल यानि 24 सितंबर को बीकानेर में सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है हालांकि अभी तक अधिकृत रूप से किसी भी प्रकार का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के बीकानेर आने का कार्यक्रम है। सीएम के रूणिचा से बीकानेर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा के पदाधिकारी लगातार तैयारियों में लगे हुए है।

 

अब तक कार्यक्रम को लेकर स्थान भी पुरी तरीके से तय नहीं हो पाया है। सुबह पहले सूचना सामने आयी थी कि रानी बाजार क्षेत्र में स्थित रिद्धि सिद्धि में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद स्थान के परिवर्तन की सूचना सामने आयी। फिर रविन्द्र रंगमंच का निरीक्षण भी किया गया लेकिन देर शाम को फिर से स्थान में बदलाव कर दिया गया है। अब वेटनरी में स्थान का निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में अब तक सीएम का ना तो कार्यक्रम अधिकृत रूप से जारी हुआ है और ना ही स्थान तय हो पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!