राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वांशिग मशीन में कपड़े धोते समय करंट लग जाने से युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में 22 सितंबर की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में वाल्मीकि बस्ती नोखा के रहने वाले बीरबल वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी निर्जला घर में कपड़े धो रही थी। इस दौरान उसकी बेटी के करंट लग गया। जिसके चलते उसकी बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE