राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कल उप महापौर चुनावों को लेकर कल वोटिंग हुई। जिसमें भाजपा ने बड़ा करिश्मा किया और उप महापोर की सीट अपनी झोाली में डाल ली। भाजपा 27 के साथ बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे थे लेकिन ये बड़ा करिश्मा हुआ और उप महापौर भाजपा का बन गया। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर जमकर कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के नेताओं को लेकर अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ कुछ मीम भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे। सोशल मीडिया यूजर लगातार महापौर के लिए कांग्रेस की जीत और भाजपा के उप महापौर की जीत को लेकर अपने-अपने आंकलन भी निकाल रहे है। कई यूजर ने इसे अल्पसंख्यक समाज के साथ धोखा बताया तो कई यूजर ने युवा नेतृत्व को आगे ना बढऩे देने की नेताओं की चाल बताया।
कुल मिलाकर भाजपा के इस करिश्मे से हर कोई हतप्रभ है कि महापौर के लिए भाजपा को मात्र 30 वोट मिले जबकि उपमहापोर में 40 वोट लेकर भाजपा ने उप महापौर की सीट पर कब्जा कर लिया। हालांकि इन सबके बीच चर्चा यह भी है कि उप महापौर की वोटिंग से पहले कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान का नुकसान वोटिंग में हो गया।


