Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सीढिय़ों से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के हंसेरा में 19 सितंबर की सुबह 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में कैला निवासी राजुराम पुत्र जालुराम ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसके चाचा मदन नाथ जो कि अलसुबह उठे तो पैर फिसल गया ओर सीढिय़ों से गिर गए। जिसके चलते उसके चाचा के गंभीर चोटें लगी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!