Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज हुए उप महापौर के चुनावों में वोटिंग के आंकड़ों ने हर किसी को चौंका दिया। महापौर बनने के बाद उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साह में थे कि उप महापौर भी अब कांग्रेस का बनेगा। भाजपा कार्यकर्ता भी इसी के चलते हताश था और ऐसा माना जा रहा था कि हो सकता है कि भाजपा अपना उम्मीदवार हीं ना उतारे लेकिन हुआ उल्टा।

 

भाजपा ने 27 पार्षदों के वोटों के सहारे अपने युवा नेता पंकज गहलोत को मैदान में उतारा। जवाब में कांग्रेस ने नसीम बानो को उतारा। करीब ढ़ाई बजे वोटिंग शुरू हुई तो दोनो पार्टियों के समर्थकों ने जबरदस्ती नारेबाजी की। एक तरफ भगवान श्रीराम, महादेव के उद्घोष हो रहे थे तो दूसरी तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार बी.डी.कल्ला के लिए नारेबाजी कर रहे थे। वोटिंग शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षद क्रमवार आए।

 

सभी 80 पार्षदों ने अपने वोट का प्रयोग किया। भाजपा के पास अपने 27 वोट थे और कुछ निर्दलीयों का समर्थन था। वहीं कांग्रेस अपने दम पर बहुमत से आगे 42 के साथ थी। ऐसे में भाजपा के लिए चुनौती कम नहीं थी। भाजपा ने युवा और तेज तर्रार पंकज गहलोत को मैदान में उतारा। पंकज की छवि और व्यवहार के चलते भाजपा के साथ-साथ कुछ निर्दलीयों ने पक्ष में किया गया।

 

जिसके बाद बहुमत के आंकड़े के लिए अपने संपर्क सूत्र घुमाए गए ओर बहुमत का आंकड़े तक पहुंचा गया। भाजपा को इसी के चलते 27 से 40 वोट मिल गए। जबकि कांग्रेस 38 पर रूक गयी। वहीं एक वोट नोटा को दिया गया। जबकि एक खारिज हो गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!