Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग की राजनीति बीते 24 घंटे से प्रदेशभर में चर्चा का विषय रही। बीकानेर संभाग के कई उम्मीदवारों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मतदान किया। वहीं हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने अपना बोर्ड बनाकर दोनो ही पार्टियोंं को चौंका दिया। निर्दलीय प्रत्याशी मंजू रिणवा ने 35 वोट हासिल कर सभापति पद पर जीत दर्ज की। भाजपा की विनीता बत्तरा को 16 और कांग्रेस की सुशीला खीचड़ को 9 वोट मिले। इस तरह मंजू रिणवा ने भाजपा प्रत्याशी को 19 वोटों से हराया।मंजू रिणवा की जीत के साथ ही हनुमानगढ़ नगर परिषद में निर्दलीयों का बोर्ड बन गया।

 

परिणाम सामने आते ही नगर परिषद परिसर में समर्थकों ने जश्न मनाया। सभापति चुनाव से पहले ही हनुमानगढ़ में निर्दलीय पार्षदों की ताकत नजर आ गई थी। सोमवार सुबह पूर्व सभापति सुमित रिणवां के नेतृत्व में 35 निर्दलीय पार्षद नगर परिषद पहुंचे। भाजपा के 16 और कांग्रेस के 9 पार्षद भी मतदान के लिए पहुंचे। मतदान से पहले परिषद परिसर में शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल रहा। इससे पहले सुबह करीब 5 बजे रेलगाड़ी से हनुमानगढ़ पहुंचे निर्दलीय पार्षदों को समर्थकों ने घेरकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इसके बाद गुरुद्वारा सिंह सभा में भी बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। सभी निर्दलीय पार्षदों को एक साथ मतदान केंद्र ले जाने की तैयारी की गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!