Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले के निकाय चुनावों में शहर में कांग्रेस ने बाजी मारी तो देहात में अधिकांश निकाय भाजपा के नाम रही। आज हुए निकाय प्रमुखों के चुनावों को लेकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। सुबह से ही बीकानेर नगर निगम के आगे बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के समर्थक नजर आए जो कि वोटिंग के दौरान लगातार अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। सबसे पहले निर्दलीय पार्षद गाडिय़ों में आए। जिसके बाद बसों में कांग्रेस-भाजपा के पार्षद पहुंचे।

 

वोटिंग के बाद करीब डेढ़-पौने दो बजे के आसपास की अनिल कल्ला को विजय घोषित कर दिया गया। भाजपा के सुरेन्द्र ङ्क्षसह को 30 वोट मिले जबकि अनिल कल्ला को 50 वोट मिले। कांग्रेस के पास खुद 42 वोट थे और 8 अधिक वोट मिले। वहीं भाजपा के पास 27 वोट थे और 3 वोट अधिक मिले हालांकि भाजपा लगातार चुनाव को लेकर जोश में थी। वहीं देहात में अधिकंाश क्षेत्रों में भाजपा अपर हैंड रही। छह पालिकाओं में से चार में भाजपा के प्रमुख बने। वहीं एक में कांग्रेस और एक में विकास मंच ने बाजी मारी। देहात में नोखाा में कन्हैयाला झंवर की अगुवाई में विकास मंच ने फिर से बाजी मारते हुए अपना प्रमुख बनाया।

 

वहीं नापासर-श्रीडूंगरगढ़-लूणकरणसर-खाजूवाला में भाजपा के प्रमुख बने। वहीं देशनोक में कांग्रेस का प्रमुख बना। जिसके बाद दोनो ही दलों के राजनीतिक कार्यकर्ता उत्साह के साथ बधाई दे रहे हैं। देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ, लूणकरणसर के विधाायक और प्रदेश सरकार में मंत्री सुमित गोदारा सहित अनेक भााजपईयों ने बधाई दी। देहात के प्रवक्ता मनीष सोनी ने भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के प्रति लोगों के प्यार के आगे नतमस्तक है ये जीत लाखों लाख कार्यकर्ताओं की जीत है।

 

देहात में भाजपा की बंपर जीत पर मनीष सोनी, जैना महाराज, दिलीप ङ्क्षसह, भवानी पाईवाल, जसराज सिंवर, प्रदीप सारस्वत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जीत की बधाई दी। वहंी शहर में कांग्रेस की जीत पर शहर अध्यक्ष मदन गाोपाल, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, नोखा विधायक सुशीला डूडी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा, शिवलाल गोदारा, आईटी सेल के ओमप्रकाश कुलडिय़ा, सुभाष स्वामी, तोलाराम सियाग, सुनील सारस्वत, युवा नेता राजेश भादू सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रैय जनता को और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!