Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मेडिसीन विंग में शोचालय में भू्रण मिलने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के सीएम मुंधडा मेडिसीन विंग में 11 सितंबर की दोपहर की है। इस सम्बंध में पीबीएम चौकी के प्रभारी साहबराम ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार 11 सितंबर की दोपहर को सूचना मिली थी कि आपातकालीन वार्ड के पब्लिक शौचालय में भू्रण मिला है। जिस पर सफाई कर्मचारी की नजर पड़ी तो शौचालय को बंद करवाया गया। अंदेशा जताया गया है कि अज्ञात व्यक्ति भू्रण फेंककर चला गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!