Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान में अब तक 301 निकायों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। जिनमें से बीजेपी के 197, कांग्रेस के 94, निर्दलीय 7 और आप, सीपीएम, आरएलपी के एक-एक अध्यक्ष बने हैं। भाजपा ने 7 में से 6 नगर निगम में जीत कर अपने मेयर बनाए और कांग्रेस केवल बीकानेर में अपना महापौर बना पाई।

अजमेर-पाली में कांग्रेस बढ़त के बाद भी खुद का मेयर नहीं बना पाई। दोनों ही जगह भाजपा जीती। अजमेर में अनामिका शर्मा को 43 वोट मिले, जबकि यहां भाजपा के 32 पार्षद जीते थे। पाली में मेयर बनीं नमिता बुबकिया को 33 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के 21 पार्षद जीतकर आए थे। वहीं, कांग्रेस की सुमित्रा जैन को केवल 3 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के पास 29 पार्षद थे।

 

उदयपुर में बीजेपी के पारस सिंघवी और अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल जीतीं। अलवर में सुमनलता को 42 जबकि कांग्रेस की कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। बीकानेर में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे और कांग्रेस नेता अनिल कल्ला मेयर बन गए। बारां की अटरू नगर पालिका में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भाई कृष्ण मुरारी दिलावर को कांग्रेस की निशा नैनीवाल ने 3 वोट से हरा दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!