राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कर्ज के चलते व्यवसायी द्वारा अपनी पत्नी, बेटे के साथ जहर खाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना अजमेर के गढ़ी मालियान की है। जहां पर शनिवार देर रात फर्नीचर व्यवसायी अशोक शर्मा ने पत्नी और बेटी के साथ जहर पीकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय बेटा गौरव दूसरे कमरे में सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी पीहर गई हुई थी।
व्यवसायी के पड़ोसियों का दावा है कि गौरव ने भी सुसाइड की कोशिश की थी। उसके गले पर निशान मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि परिवार बेटे के करोड़ों के कर्ज से परेशान था। जहर पीने से पहले व्यवसायी ने भांजे के घर फोन कर कहा था- अलविदा। अब बात नहीं होगी। परिजनों ने तीनों मृतकों की आंखें डोनेट कर दी।
जानकारी के अनुसार व्यवसायी ने फुलेरा में रहने वाले भांजे निर्मल को रात करीब आठ बजे फोन किया था। उसकी पत्नी ने फोन उठाया तो अशोक ने कहा था- अब बात नहीं होगी। इसके बाद उन्होंने फोन कट कर दिया। पत्नी ने निर्मल को इसकी जानकारी दी। निर्मल ने अशोक के पड़ोसी को फोन कर तुरंत उनके घर जाने के लिए कहा।
वो घर पहुंचे तो अशोक, उनकी पत्नी और बेटी ने जहर पी लिया था। तीनों बेड पर तड़प रहे थे। वहीं, पड़ोसियों का दावा है कि गौरव दूसर कमरे में बेसुध मिला था।
पड़ोसी चारों को रात करीब 8.30 बजे जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद इंद्रा और दीक्षा की भी मौत हो गई। वहीं, गौरव हॉस्पिटल में एडमिट है। बताया जा रहा है कि दो करोड़ के कर्ज के चलते परिवार परेशान था और इसी के चलते यह कदम उठाया गया होगा।


