राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में महापौर के चुनावों से पहले सियासी पारा गर्म है। लगातार समीकरण और चर्चाएं बदल रही है। बीकानेर में कांग्रेस के कई पार्षदों को नोटिस थमाए जा चुके है। ताजा मामला वार्ड 50 से कांग्रेस के सिंबल से चुनाव जीते नवरतन डागा से जुड़ा है। जिनके घर पर नोटिस चस्पा किया गया है और 21 सितंबर यानि चुनाव की वोटिंग के समय ही उन्हें पुछताछ के लिए बुलाया गया है।
ऐसे में पुछताछ की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। इससे पहले भी पार्षद मनोज विश्नोई, मकसूद अहमद को नोटिस दिए जा चुके है। नवरतन डागा के घर नोटिस चस्पा करने के बाद पीसीसी चीफ ने पुलिस पर निशाना साधा है। डोटासरा ने अपनी पेास्ट में लिखा कि राजस्थान पुलिस कानून-व्यवस्था की बजाय भाजपा की चुनाव व्यवस्था संभालने में लगी है। बता दे कि इससे पहले भी मनोज विश्नोई, मकसूद अहमद को नोटिस थमाए जा चुके है।


