राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोड़मदेसर पैदल जा रहे यात्रियों को ट्रक द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना कोड़मदेसर रास्ते में बीती रात की है। जहां पर यात्रियों का एक जत्था 51 फीट की ध्वजा लेकर बाबा भैरूनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। जहां पर रास्ते में एक ट्रक ने यात्रियों को लापरवाही से ट्रक चलाते हुए टक्कर मार दी। इस सम्बंध में नाल एसएचओ विकास विश्नोई ने बताया कि देर रात करीब 3-4 बजे के बीच यह हादसा हुआ है। जिसमें दो के गंभीर चोटें लगी है। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल भिजवाया गया।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE