Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में कल महापौर के लिए मतदान होगा। जिसको लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और भाजपा ने भी अपने स्तर पर तैयारयिों को पुरा कर लिया है। भाजपा और कांग्रेस के अपने-अपने दावे है लेकिन दावों की हकीकत कल दोपहर बाद ही सामने आ पाएगी। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरु होगी जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। करीब चार घंटे तक निकाय चुनाव में जीतकर पार्षद बने 80 प्रत्याशी अपने मत का उपयोग करते हुए किसी एक प्रत्याशी को मत देंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरु होगी। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि चार से पंाच बजे तक शहर को नया महापौर मिल जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!