Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनाव के बाद महापौर के चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बीकानेर में महापौर के चुनाव के लिए भाजपा ने सुरेन्द्र शेखावत, कांग्रेस ने अनिल कल्ला को मैदान में उतारा है। कांग्रेस 42 के आंकड़े के साथ बहुमत से आगे है लेकिन भाजपा ने 27 पार्षदों के जीतने के बाद भी महापौर के लिए लगातार अपना दावा कर रहे हे। दोनो पक्षों द्वारा अपने-अपने दावे और वीडियो जारी किए जा रहे है। आज दिन में कांग्रेस की और से वीडियो जारी किए गए और एकजुटता का संदेश दिया गया।

 

वहीं भाजपा ने भी देर शाम को एक वीडियो जारी किया गया। जिसमें महापौर प्रत्याशी के साथ कई सीनियर नेता भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह शेखावत की और से कांग्रेस के एक पदाधिकारी रह चुके नितिन वत्स की पोस्ट पर मानहानिक के मुकदमें चेतावनी दी गयी है। बता दे कि सुरेन्द्र शेखावत के अंतरात्मा की आवाज सुनने के बयान के बाद से ही नितिन वत्स सुरेन्द्र सिंह पर हमलावर थे और लगातार पोस्ट, वीडियो जारी कर रहे थे। एक पोस्ट में तो नितिन वत्स ने सुरेन्द्र शेखावत पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!