Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में कांग्रेस का महापौर बन गया है। कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कल्ला 50 वोट लेकर मेयर बन गए है। जबकि भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द्र शेखावत को मात्र 30 वोट ही मिले। वहीं बीकानेर की ग्रामीण पालिकाओं में भी चुनाव हुए है। लूणकरणसर नगरपालिका में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपना पहला अध्यक्ष चुन लिया है। भाजपा प्रत्याशी चन्द्रमोहन डाल 11 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए हैं।

 

लूणकरणसर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पंचायत समिति सभागार में कुल 35 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में भाजपा के चन्द्रमोहन डाल को कुल 23 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश नाथ को एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन सहित कुल 12 मत मिले।
नोखा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में विकास मंच के बजरंग सोनी ने जीत दर्ज कर पालिकाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सुथार को मात दी। अध्यक्ष पद के लिए आज हुए मतदान में बजरंग सोनी के पक्ष में 32 वोट पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश सुथार को 13 वोट मिले। नोखा नगरपालिका में कुल 45 पार्षद हैं।

 

नापासर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संगीता नायक पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। चुनाव में संगीता नायक को कुल 17 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 8 वोट पड़े। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी सुमन शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी संगीता नायक को विजयी घोषित किया। परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।
खाजूवाला नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंगल सिंह रामगढिय़ा को 12 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रेणु सहारण को 8 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मंगल सिंह ने 4 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। परिणाम की जानकारी निर्वाचन एवं उपखंड अधिकारी प्रभजोत सिंह गिल ने दी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!